Sunday 4 September 2016


                                                                     अपठित गद्यांश
                             class 4
आम अत्यंत उपयोगी, दीर्घजीवी, सघन तथा विशाल वृक्ष है, जो भारत में दक्षिण में कन्याकुमारी सेउत्तर में हिमालय की   तराई तक (3,000 फुट की ऊँचाई तक) तथा पश्चिम में पंजाब से पूर्व में आसामतक, अधिकता से होता है। अनुकूल जलवायु मिलने पर इसका वृक्ष 50-60 फुट की ऊँचाई तक पहुँचजाता है। वनस्पति वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार आम ऐनाकार्डियेसी कुल का वृक्ष है। आम के कुछवृक्ष बहुत ही बड़े होते हैं।                   आम का वृक्ष एक फूलदार, बड़ा स्थलीय वृक्ष है।इसमें दो बीजपत्र होते हैं। इसके फूल छोटे-छोटे एवंसमूह में रहते हैं। इसे मंजरी कहते हैं। इसकी पत्ती सरल, लम्बी एवं भाले के समान होती है। इसकातना लम्बा एवं मजबूत होता है। इसका फल एक बीज वाला सरस और गूदेदार होता है। आम का फलविश्वप्रसिद्ध स्वादिष्ट फल है। इसे फलों का राजा कहा गया हैं।
१) हमारे भारत मे आम कहाँ कहाँ मिलते हैं?
२) आम का पेड़ कितना ऊँचा बढ़ सकता है?
३) इसका तना कैसा होता है?
४) इसका फल कैसा होता है?
५) आम के बारे में क्या कहा गया है?

­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­
दशहरे का सांस्कृतिक पहलू भी है। भारत कृषि प्रधान देश है। जब किसान अपने खेत में सुनहरीफसल उगाकर अनाज रूपी संपत्ति घर लाता है तो उसके उल्लास और उमंग का पारावार नहीं रहता।इस प्रसन्नता के अवसर पर वह भगवान की कृपा को मानता है और उसे प्रकट करने के लिए वहउसका पूजन करता है। समस्त भारतवर्ष में यह पर्व विभिन्न प्रदेशों में विभिन्न प्रकार से मनायाजाता है। महाराष्ट्र में इस अवसर पर सिलंगण के नाम से सामाजिक महोत्सव के रूप में भी इसकोमनाया जाता है। सायंकाल के समय पर सभी ग्रामीणजन सुंदर-सुंदर नव वस्त्रों से सुसज्जित होकरगाँव की सीमा पार कर शमी वृक्ष के पत्तों के रूप में 'स्वर्ण' लूटकर अपने ग्राम में वापस आते हैं। फिरउस स्वर्ण का परस्पर आदान-प्रदान किया जाता है।
१) दशहरे का सांस्कृतिक पहलू क्या है?
२) दशहरे के अवसर पर किसान क्या करते हैं?
३) महाराष्ट्र में दशहरा किस नाम से मनाया जाता है?
४) महाराष्ट्र में दशहरा कैसे मनाया जाता है?
५) दो क्रिया शब्द गद्यांश मे से चुनकर लिखो-
६)  शब्दों के अर्थ लिखो -  स्वर्ण    ग्राम




अनार (वानस्पतिक नाम-प्यूनिका ग्रेनेटम) एक फल"फल हैं, यह लाल रंग का होता है।इसमें सैकड़ों लाल"लाल रंग के छोटे पर रसीले दाने होते हैं। अनार दुनिया के गर्म प्रदेशों मेंपाया जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक महत्त्वपूर्ण फल है। भारत"भारत में अनार केपेड़ अधिकतर महाराष्ट्र"महाराष्ट्र, राजस्थान"राजस्थान, उत्तरप्रदेश"उत्तर प्रदेश,हरियाणा"हरियाणा, प्रदेश"आंध्र प्रदेश, कर्नाटक"कर्नाटक, तमिलनाडु"तमिलनाडु औरगुजरात"गुजरात में पाए जाते हैं। सबसे पहले अनार के बारे में रोमन भाषियों ने पतालगाया था। रोम"रोम के निवासी अनार को ज्यादा बीज वाला सेब">सेब कहते थे। भारत मेंअनार को कई नामों में जाना जाता है। बांग्ला"बांग्ला भाषा में अनार को बेदाना कहते हैं,हिन्दी"हिन्दी में अनार, संस्कृतसंस्कृत में दाडिम और तमिल"तमिल में मादुलई कहाजाता है। अनार के पेड़ सुंदर  छोटे आकार के होते हैं। इस पेड़ पर फल आने से पहले लालरंग का बडा फूल"फूल लगता है, जो हरी पत्तियों के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखता है।शोधकर्ताओं का मानना है कि यह फल लगभग ३०० साल पुराना है।
) अनार क्या है? इसकी क्या विशेषता है?
२) भारत में अनार अधिकतर कहाँ पाए जाते हैं?
३) अनार के बारे में सबसे पहले किसने पता लगाया? वे उसे क्या कहते थे?
४) भारतीय भाषाओं में अनार को कौन-कौन से नाम दिए गए हैं?
५) विलोम शब्द लिखो- खूबसूरत   गर्म
६) दो विशेषण शब्द लिखो-
७) वाक्य बनाओ-  सुंदर   अधिकतर

No comments:

Post a Comment